फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic will Start in this Month At Khadd Bridge

Kathua News: इसी महीने मग्गर खड्ड पुल पर बहाल होगा यातायात, निर्माण अंतिम चरण में

विज्ञापन
Traffic will Start in this Month At Khadd Bridge
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर मग्गर खड्ड पुल पर डाला गया तारकोल।
-लखनपुर और हटली मोड़ के बीच सिंगल लेन ट्रैफिक से मिलेगी निजात, जाम के साथ हादसों की रहती थी संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर से हटली मोड़ के बीच सिंगल लेन ट्रैफिक से जल्द निजात मिलने जा रही है। मग्गर खड्ड पर पिछले लगभग डेढ़ साल से चल रहा पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। तारकोल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।
हाईवे प्राधिकरण के मुताबिक जनवरी माह के अंत तक पुल पर यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। इससे हादसों की आशंका कम हो जाएगी। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर लखनपुर से लेकर जम्मू के बीच एक ओर जहां दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। वहीं वैल्यू एडिशन के तहत काम भी किए जा रहे हैं। हाईवे पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इनमें कई पुराने पुलों को तोड़कर नए पुल भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में जहां सहार खड्ड पर पुल तैयार किया गया है। वहीं, इसके बाद मग्गर खड्ड पुल का निर्माण भी जारी था। हाईवे पर लखनपुर आरटीओ कार्यालय से कुछ सौ मीटर की दूरी पर डायवर्जन से ट्रैफिक को एक ही लेन में चलाया जा रहा था। इससे जहां आए दिन लंबा जाम लगता रहा, वहीं कई हादसे भी होते रहे। पुल के निर्माण में पिछले कुछ समय में तेजी लाई गई और आखिरकार अब पुल का अहम हिस्सा बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे प्राधिकरण के इंजीनियर शुभम महाजन ने बताया कि इसी महीने के अंत तक मग्गर खड्ड पुल पूरी तरह से तैयार होगा। इसकी दोनों ओर अप्रोच सड़क का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इससे हटलीमोड़ तक ट्रैफिक एक बार फिर अलग-अलग लेन में चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed