फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic will be restored on Malhar road soon

मल्हार सड़क पर यातायात जल्द होगा बहाल

विज्ञापन
Traffic will be restored on Malhar road soon
मल्हार सड़क पर यातायात बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग। - फोटो : KATHUA
बिलावर। दो दिन पूर्व इलाके में हुई मूसलाधार बारिश के बाद यातायात के लिए अवरुद्ध हुई मल्हार सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने जानकारी देते हुए बताया के सड़क के कई स्थानों पर भारी चट्टानों के गिरने से और कई स्थानों पर मलबा गिर जाने से सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। मौसम साफ रहा तो 2 दिनों के भीतर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मल्हार पंचायत की सरपंच सलीमा बेगम, रफीक अहमद, पंच गुलजार अहमद और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कटली से मल्हार सड़क का निर्माण पूरा हुए लगभग 2 वर्ष हो गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर आज तक कंकर और तारकोल नहीं बिछाई गई है। इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि सड़क किनारे पानी की निकासी के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। वहीं ज्यादातर स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी नहीं लगाई गई है। इसके चलते आए दिन थोड़ी सी बारिश हो जाने के बाद सड़क पर मलबा गिर जाता है और दूरदराज पहाड़ी इलाकों का सड़क संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कटा रहता है। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का काम मुकम्मल किया जाए और सड़क किनारे पानी की निकासी के इंतजाम करने के साथ-साथ सुरक्षा दीवारें लगाई जाए, ताकि मल्हार क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरे वर्ष भर के लिए उपमंडल मुख्यालय से बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed