फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic Police Divert the Route Regarding Republic Day

Kathua News: रूट डायवर्ट, टांगा चौक से स्टेडियम तक पैदल जाने की ही रहेगी अनुमति

विज्ञापन
Traffic Police Divert the Route Regarding Republic Day
कठुआ। जिला खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर के विभिन्न रूटों पर यातायात प्रभावित रहेगा। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से आयोजन स्थल के निकटवर्ती मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

इसमें जम्मू की ओर से कठुआ में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को हटली मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। टांगरी पैलेस से आगे खेल स्टेडियम तक किसी भी गाड़ी को जाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य बाजार से स्टेडियम पहुंचने वाले वाहनों को पुरानी सब्जमंडी के पास रोक दिया जाएगा। टांगा चौक से स्टेडियम तक पैदल जाने की ही अनुमति रहेगी। वहीं, वाहनों की पार्किंग के लिए महिला डिग्री काॅलेज में व्यवस्था की गई है। किसी भी वाहन को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से आगे आयोजन स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी वाहन चालकों को डायवर्जन का पालन करने के साथ-साथ गलत पार्किंग से बचने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed