फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Told the policies of the BJP government as anti-people

भाजपा सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

विज्ञापन
Told the policies of the BJP government as anti-people
बसोहली। टाउन हाल बसोहली में रविवार को नेकां कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री और सेंट्रल जोनल जम्मू के प्रेसिडेंट बाबू रामपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस सरकार के दौरान जो नौकरियां युवाओं को दी गई थी, आज उन्हीं युवाओं की नौकरियां छीनी जा रही हैं। कांग्रेस और भाजपा सरकार की नुमाइंदगी के बाद भी आज तक बसोहली क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। नेकां के कठुआ सेंट्रल जोनल प्रेसिडेंट अमरीश शर्मा ने कहा कि बीते दिनों बसोहली के कोट इलाके में लोगों ने सड़क व मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो प्रदर्शन किया था, वह उनका लोकतांत्रिक अधिकार था। इस मुद्दे पर डीडीसी अध्यक्ष द्वारा लोगों को आपत्तिजनक व जाति सूचक शब्द कहना गलत है। वहीं इस बैठक में नेशनल कांफ्रेंस को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही जम्मू कश्मीर को पुन: राज्य का दर्जा देने की मांग की। इस अवसर पर जोनल सेक्रेट्री असलम चौधरी, रविन्द्र सिंह जमबाल, बीडी ललोतरा, एमके राना और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed