फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tokyo Olympic

41 साल बाद मिले कांस्य पदक पर जताई खुशी

विज्ञापन
Tokyo Olympic
भारतीय हाकी टीम की जीत का जश्न मनाते युवा दुकानदार, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। 41 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीते जाने पर शहर के मुख्य बाजार में स्थानीय युवा दुकानदारों ने खुशी जताई है। दर्जनों दुकानदारों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए तिरंगा लहराया, और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न मना रहे दुकानदारों में शामिल मोहिंदर सिंह ने बताया कि भले ही टीम ने कांस्य पदक जीता है, लेकिन 41 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली जीत बहुत महत्वपूर्ण है। इससे राष्ट्रीय खेल का गौरव बढ़ा है। महिला हॉकी टीम कोई पदक नहीं हासिल कर पाई है, लेकिन टीम ने वहां भी बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे चलकर खिलाड़ी विश्व के किसी भी टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से जगह-जगह समारोह आयोजित किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त कर जम्मू कश्मीर को भारत के अन्य राज्यों के समान ही बनाए जाने का बहुत स्वागत हैं। इस अवसर पर होने वाले समारोह में केवल राजनैतिक बातें करने के बजाए देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की बारे में भी अगर चंद बातें कही गई होतीं तो वह काफी बेहतर होता।

ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर मिठाई बांटकर खुशी जताते युवा दुकानदार, संवाद।

ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर मिठाई बांटकर खुशी जताते युवा दुकानदार, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed