{"_id":"589627294f1c1b9073e7fe58","slug":"three-state-police-will-undertake-a-campaign-against-drug-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के चक्रव्यूह को तोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के चक्रव्यूह को तोड़ने की तैयारी
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 05 Feb 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और हिमाचल के साथ लगते कठुआ जिला में नशे का सबसे बड़ा स्रोत अंतराष्ट्रीय सीमा और एलओसी है। जिला में बाहरी राज्यों से भी सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। नशे के इस चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए जिला पुलिस जल्द ही हिमाचल और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाएगी। ये बातें जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि पंजाब और हिमाचल की सीमा कठुआ से लगती है। नशे के सौदागर सिंथेटिक ड्रग्स का धंधा जिले में कर रहे हैं। जिला कठुआ के साथ लगती आईबी और राज्य के अन्य इलाकों के साथ लगती एलओसी से नशीले पदार्थों की तस्करी पंजाब और दूसरे राज्यों में हो रही है। कच्चे माल के तौर पर राज्य से दूसरे राज्यों में और फिर सिंथेटिक ड्रग के तौर पर राज्य में नशीले पदार्थ सप्लाई हो रही है। तस्करों ने इस समय इसी क्रम को अपनाया हुआ है।
विज्ञापन
कठुआ पुलिस हिमाचल और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर जल्द ही संयुक्त अभियान चलाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि जिला में और बाहरी राज्यों में ड्रग माफिया के ठिकानों की जानकारी पुलिस को है। जल्द ही तीनों राज्यों की पुलिस मिलकर उन ठिकानों पर धावा बोलेगी। मौके पर ही नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। इसके साथ ही इस धंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस को अभी उतनी कामयाबी नहीं मिली है, जितनी मिलनी चाहिए, लेकिन प्रयास जारी हैं और जल्द ही परिणाम भी सामने होंगे। एसएसपी ने कहा कि नशे के सौदागरों को पुलिस हल्के में नहीं लेगी। अगर जरूरत पड़ी तो इन गतिविधियों में लिप्त लोगों पर पीएसए भी लगाने से परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी हुई है जो नियमित तौर पर इंटर स्टेट ड्रग पेडलिंग का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में भी कुछ ऐेसे लोग हैं और उन पर पहले भी पीएसए लग चुका है। ऐसे में लोगों पर भी नजर रखी गई है। मेडिकल शाप पर नशीले पदार्थों की ब्रिकी पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ बैठक करेगी। इसके लिए पुलिस ने विभाग से जिला भर की सभी दवा दुकानों के मालिक का नाम, पता और लाइसेंस की जानकारी मांगी है। सुनिश्चित किया जाएगा कि मेडिकल शाप पर अवैध रूप से कोई दवा न बेची जाए। ऐसा होता है तो मालिक पर कार्रवाई के साथ उसका ड्रग लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।