फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   three shop burn

Kathua News: लोअर महानपुर बाजार में आग लगने से तीन दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
three shop burn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महानपुर। तहसील महानपुर के लोअर महानपुर मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है।
बता दें कि आगजनी में एक दुकान किराने की थी और दूसरी दो दुकानों में वैष्णो ढाबा था। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए जुट गए। मगर, आग इतनी भयंकर थी कि करीब पांच घंटों की भारी मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया तब तक तीनों दुकानें पुरी तरह राख हो चुकी थीं। लोगों को बियानी दरिया से पानी लाकर मेहनत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के दौरान बड़े धमाके हुए, जो सिलेंडर हो सकते हैं। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की सुविधा होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में आगजनी पर नहीं पहुंचती मदद
जिले के लोगो के जानमाल की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पहाड़ी सब डिवीजन बिलावर, महानपुर, बसोहली और बनी में आग से निपटने का कोई भी इंतजाम नहीं है। ऐसे में सब डिवीजनों के लोग आग की किसी भी तरह की घटना की स्थिति में भगवान के भरोसे होते हैं। कठुआ से महानपुर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में दो से तीन घंटे लगते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि लोग प्रशासन से कई दशकों से दमकल केंद्र की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि तीनों पहाड़ी सब डिवीजनों में कहीं फायर ब्रिगेड की सुविधा की जाए। बावजूद इसके लोगों की यह मांग भी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed