{"_id":"a01f27e2ebd123066a79ab37e85a33f5","slug":"three-samples-eight-full-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ का चालान तीन नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ का चालान तीन नमूने भरे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के सीजन पर उपभोक्ताओं को मिलावटी मिठाइयों से बचाने के लिए और किन परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों को बनाया जा रहा है, इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पहले ही दिन विभाग ने दो मुख्य चौकों और बाजार पर छापेमारी कर आठ का कोर्ट चालान किया और तीन जगह मिठाई के नमूने भी भरे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एससी रैना ने बताया कि सोमवार को शहीदी चौक और मुखर्जी चौक के साथ मुख्य बाजार में छापेमारी कर विभिन्न ढाबों और मिठाई की दुकानों पर जाकर मिठाइयों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही ढाबों पर जिन स्थान पर खाना बनाया जाता है उसे भी चेक किया गया। प्रतिकूल परिस्थिति वाले आठ ढाबों का कोर्ट चालान किया गया है।
अगले दो दिनों में इन ढाबा मालिकों को कोर्ट में आकर अपना पक्ष रखना होगा और कोर्ट के आदेश के अनुसार ही जुर्माना भी देना होगा।
त्योहार के सीजन पर अकसर इस प्रकार की शिकायतें आती है कि मिठाई ठीक नहीं है और ढाबों पर सफाई नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन