{"_id":"9d5e733c8310e1f69d62aba4f88a91d2","slug":"three-injured-in-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन घायल
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर से सटे लोअर जगतपुर इलाके में ट्रैक्टर से गिरकर बालक घायल हो गया। चौदह वर्षीय अल्ताफ निवासी लोअर जगतपुर को दोपहर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। परिवार के सदस्यों के मुताबिक अल्ताफ ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। अपने ही ट्रैक्टर से वह दुर्घटनावश गिर गया।
विज्ञापन
वहीं शहर की पीडब्ल्यूडी कालोनी की मुख्य सड़क किनारे बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। उन्हें मामूली चोटें आई थीं।