फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Thief

अज्ञात लोगों ने पांच दुकानों के बिजली कनेक्शन व काटी सीसीटीवी की तारें, स्थानीय लोगों ने जताई चोरी की प्रयास की आशंका

विज्ञापन
Thief
दुकानों में चोरी के प्रयास की जानकारी देते हटली मोड़ के दुकानदार, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। पुलिस सुरक्षा इंतजामों के बावजूद शहर में आए दिन होने वाले चोरी के प्रयासों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते रविवार की रात शहर के साथ लगते हटली मोड़ क्षेत्र में चोरों ने पांच दुकानों की बिजली लाइन, सीसीटीवी केबल और टेलीकॉम कंपनी की ऑप्टिकल फाइबर काट दी। हालांकि चोर किसी भी दुकान को नुकसान नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन

इस घटना का पता दुकानदारों को सोमवार की सुबह तब चला जब वे अपनी दुकानें खोलने के लिए आए। जब उन्होंने दुकानों में बिजली सप्लाई बंद पाई और अपनी सर्विस लाइन पर नजर दौड़ाई तो उन्हें घटना के बारे में पता चल पाया। स्थानीय दुकानदार मंजीत सिंह जसरोटिया ने बताया कि जिस तरह से तारों को काटा गया है, उससे आशंका यह होती है कि चोरों ने पहले सभी दुकानों की लाइन और सीसीटीवी कैमरे बंद कर चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

लेकिन, दुकानें हाइवे से सटी होने के चलते वे अपने चोरी के प्रयास को अंजाम नहीं दे पाए होंगे। हैरानी की बात यह है कि मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित हटली मोड़ चौक पर तैनात पुलिस को भी इस घटना का पता नहीं चल पाया। दुकानदारों के शिकायत करने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दुकानदारों ने सुरक्षा को पुख्ता बनाने के इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed