{"_id":"610eae028ebc3e79557409a1","slug":"theft-kathua-news-jmu2410850148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में दो बड़ी वारदातें, नकदी और गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में दो बड़ी वारदातें, नकदी और गहने ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व एक ओर जहां पुलिस कड़ी सुरक्षा का दावा कर रही है और रात के समय नाके लगाए जा रहे हैं। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल चोर गिरोह ने खोल कर रख दी है। बीते चौबीस घंटे में चोरों ने कठुआ शहर और आसपास के दो इलाकों में बड़ी सेंध लगाते हुए पुलिस की चौकसी को धत्ता बता दिया है। सिटी थाने के अधीन पड़ते खरोट मोड़ और शहर के वार्ड 13 में चोरों ने सेंध लगाई है।
शनिवार को चोरों ने बेटी की शादी की तैयारी कर रहे एक परिवार को बड़ा सदमा दे दिया। दिहाड़ीदार पिता की ओर से पाई पाई कर जोड़े गए 20 से 25 हजार की नकदी और लगभग डेढ़ लाख के गहने चोर ले उड़े। दरअसल सावन चक वार्ड नंबर तेरह के संकटमोचन शिव मंदिर में मूर्ती स्थापना कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के लोग सम्मिलित होने गए थे।
चोरों ने पुराने तालाब मोहल्ले में रमेश सिंह के घर में कई ताले तोड़ने के बाद अलमारी में रखी नकदी और गहने चोरी कर लिए। इत्मिनान से चोरी को अंजाम देने के बाद चोर एक ओर घर में वारदात को अंजाम दे रही रहे थे कि परिवार के लौटने की भनक मिलते ही वे फरार हो गए। मोहल्ले के बच्चों ने काले कपड़े पहने दो युवकों को भागते देखा। उधर, जानकारी मिलने के बाद हटली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की मदद से सुराग भी जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को भी दिन दिहाड़े चोरों ने खरोट मोड़ इलाके में एक रिटायर्ड सूबेदार के घर चोरी को अंजाम दिया था। परिवार के एक सदस्य को डॉक्टर की ओर से आपरेशन के लिए समय दिया गया था। परिवार के सदस्य उसमें व्यस्त थे वहीं घर को कुछ समय के लिए सूना पाकर चोरों ने सेंध लगा दी। गहनों के साथ साथ नकदी में भी चोरों ने हाथ साफ किया। क्षेत्र के लोग इसलिए भी हैरान हैं चूंकि इन चोरियों को अब दिनदहाड़े अंजाम दिया जा रहा है।