फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The union has simply stalled highway

बस यूनियन ने ठप किया हाईवे

Sun, 29 Jan 2017 12:56 AM IST
kathua
kathua Updated Sun, 29 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
The union has simply stalled highway
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic

सड़क हादसे के आरोपी कंडक्टर की रिहाई की मांग को लेकर जम्मू-कठुआ रूट पर बस सेवा की हड़ताल के चौथे दिन यूनियन सदस्यों ने हाईवे पर हंगामा किया। बस अड्डे से कालीबड़ी चौक तक रोष मार्च निकालते हुए पहुंचे यूनियन सदस्यों ने दोनों तरफ का यातायात रोक दिया। करीब दो घंटे विरोध जताया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से हाईवे का यातायात बहाल किया गया।  प्रदर्शनकारी पांच जनवरी को कालेज मार्ग पर हुए हादसे के मामले में गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को जैसे ही पता ला कि जेकेएसआरटीसी की बसें यात्रियों के लिए लगाई गई हैं, उन्होंने जगह-जगह बसें व अन्य यात्री वाहनों को रोक कर खाली करवाया। इस दौरान गिरफ्तार कंडक्टर के परिजनों सहित प्रदर्शनकारियों यूनियन सदस्यों ने जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। कालीबड़ी चौक पर पहुंच प्रदर्शनकारियों ने जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कठुआ थाना प्रभारी सरबजीत सिंह, तहसीलदार अवतार सिंह व डीएसपी मुख्यालय भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाना चाहा, लेकिन  प्रदर्शनकारी अपने साथ कंडक्टर की रिहाई की मांग को लेकर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कंडक्टर को रिहा किया जाए और चालक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बस के मालिक धर्मपाल ने कहा कि हादसे का दुख है लेकिन कंडक्टर को गिरफ्तार करना समझ से परे है। कहा कि वह खुद चालक को पुलिस के समक्ष पेश कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध रहने के बाद अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख खलील अहमद पोसवाल, डीएसपी डीएआर कुलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को उचित आश्वासन देते हुए शांत करवाया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी राजमार्ग से हट गए। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में बस-कंडक्टर यूनियन के सदस्यों सहित बस यूनियन के सदस्य भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed