{"_id":"58b484484f1c1b3661830ba5","slug":"the-truck-crashed-into-the-wedding-bus-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की बस ट्रक से टकराई, 20 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की बस ट्रक से टकराई, 20 जख्मी
kathua
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बीस के लगभग लोग घायल हो गए। बारातियों को लेकर सांबा के खैरी मंडी से पंजाब के सुजानपुर की ओर जा रही बस रावी पुल के नजदीक एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा रात नौ बजकर पैंतालीस मिनट के लगभग हुआ, जिसके बाद तेरह घायलों को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। बस में सवार लोगों के अनुसार चालक नशे में धुत था और लखनपुर में फ्लाईओवर को पार करते ही बस (जेके08डी-0217) उसके नियंत्रण से बाहर चली गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक (पीबी65टी-0127) से जा भिड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था जिससे घायलों को निकाला गया। हादसे के बाद कुछ लोगों को लखनपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवा दिया गया। घायलों की पहचान शिवकुमार निवासी सक्ताचक(14) साल, रिंकू निवासी सांबा(19), करण निवासी वार्ड ग्यारह कठुआ(13), धर्मपाल निवासी वार्ड ग्यारह कठुआ(60), मंजीत कलोत्रा निवासी वार्ड सत्रह कठुआ, सुमन लता निवासी धारीवाल पंजाब(31), गीता निवासी अस्पताल फैमिली क्वार्टर जिला अस्पताल कठुआ(30), रितू निवासी सांबा(22), बस का कंडक्टर सतीश शर्मा निवासी बाख्ता(27), दर्शना देवी निवासी दियानी(55), स्वर्णा देवी निवासी सांबा(47), कुक्का देवी निवासी सांबा(55), त्रिशला देवी निवासी कुंजवानी जम्मू(70) शामिल हैं। पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन