फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The third edition of Basohli festival begins today, with the Lieutenant Governor inaugurating it.

Kathua News: बसोहली उत्सव का तीसरा संस्करण आज से, उपराज्यपाल करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
The third edition of Basohli festival begins today, with the Lieutenant Governor inaugurating it.
बसोहली उत्सव के तीसरे संस्करण के लिए मंच तैयार हो गए है। पांच दिवसीय उत्सव का रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उद्घाटन करेंगे। इसमें बसोहली की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और कलात्मक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। उत्सव का समापन विजयदशमी पर होगा।
विज्ञापन


उत्सव को शानदार ढंग से मनाने के लिए शहर को बसोहली चित्रकला से सजाया गया है। इसमें जगह-जगह भव्य गेट बनाए गए हैं। वहीं, बसोहली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान, रानी का तालाब और प्रतिष्ठित टीआरसी और अटल सेतु पुल को भी विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित किया गया है। कुछ दिन पहले से ही शुरू हो चुकी विश्व प्रसिद्ध बसोहली की रामलीला ने शहर को पहले ही में धार्मिक रंग में रंग दिया है। जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु व पर्यटक रामायण के भव्य मंचन को देखने के लिए उमड़ रहे हैं। बसोहली पेंटिंग प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन प्रतियोगिताएं एवं पारंपरिक खेल स्थानीय युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का मौका दे रहे हैं।
विज्ञापन

अटल सेतु के पास आयोजित रावी आरती में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र, विश्वस्थली संस्था, जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के साथ-साथ जिला प्रशासन उत्सव के दौरान कार्यक्रम में चार चांद लगाने के हरसंभव प्रयास में जुटे हुए है। बसोहली चित्रकला और पश्मीना को बढ़ावा देने के लिए पहली बार उत्सव में एक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कारीगरों और उद्यमियों के लिए बाजारों का विस्तार करना, उनकी आजीविका बढ़ाना और स्थानीय शिल्प के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार उत्सव में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और समुदाय कल्याण पर भी जोर दिया गया है। इसमें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed