{"_id":"10e9849d3f752af23e3aef69142028aa","slug":"the-students-have-created-a-splash-in-the-cultural-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाई धूम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद कालेज द्वारा सोमवार को प्रतिभा उजागर समारोेह का आयोजन किया गया। समारोह में कालेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ लोक नृत्य और सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष करने वाले लघु नाटक को भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालेज प्रिंसिपल डा. अंजु शर्मा रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर तैयार की प्रस्तुतियों को पेश किया।
विज्ञापन
इसमें डोगरी, पंजाबी, हिमाचली गीतों पर नृत्य के साथ एकल गायन, समूह गायन और निरक्षरता को दूर करने का संदेश देने के लिए लुघ नाटक पेश किया गया।
नाटक को देखकर सबने तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करता है और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम का अंत कालेज की प्रवक्ता अलका कुमारी के आभार भाषण के साथ हुआ।
विज्ञापन