फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The same shops opened which were already allowed.

उन्हीं दुकानों को खोला गया जिन्हें पहले से थी अनुमति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
The same shops opened which were already allowed.
हीरानगर।वर्तमान हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉक डाउन में कोई ढील नहीं दी। जिन दुकानों को पहले खोलने की अनुमति थी सिर्फ वही दुकाने ही सोमवार को खुलीं। रियायत मिलने की उम्मीद से जो अन्य दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे उन्हें बाजारों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों ने वापस भेज दिया। कहा जब तक अगले आदेश नहीं आते तब तक वही दुकानें खुलेगी जिन्हें खोलने की अनुमति पहले से ही दी गई है। उनका समय भी पहले की तरह ही सुबह 11 से शाम 5 बजे तक ही रहेगा। बहुत से लोगों और दुकानदारों को यह उम्मीद थी कि 20 अप्रैल को कुछ रियायत मिलेगी। लेकिन ऐसा न होने के कारण ज्यादातर बाजार पूरी तरह से बंद रहे। गौरतलब है कि शनिवार को डीसी कठुआ ओपी भगत ने लॉक डाउन में कोई ढील देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात के बीच फिलहाल किसी भी तरह की ढील देकर हालात को नहीं बिगाड़ा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed