फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The movement of big vehicles on the link road should be stopped

लिंक मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो

विज्ञापन
The movement of big vehicles on the link road should be stopped
कठुआ। कस्बे के लिंक मार्ग पर लगातार बढ़ रही व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही से परेशान स्थानीय लोगों ने एक बार फिर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी से उनकी समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल विनोद कुमार ने कहा कि टोल प्लाजा लगने के बाद से कस्बे के लिंक मार्ग से टोल बचाने के लिए भारी-भरकम वाहन आवागमन कर रहे है। इससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, सुनीता ने कहा कि टोल प्लाजा लगने के बाद से बड़े-बड़े ट्रक लिंक मार्ग से गुजरने लगे हैं। लिंक मार्ग पर बढ़ी वाहनों की संख्या के कारण स्थानीय लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुहाल हो गया है। इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग हाईवे को अवरुद्ध करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले वाहन टोल को बचाने के लिए लखनपुर कस्बे के बीचो-बीच बने लिंक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे इस मार्ग पर जाम के हालात बने रहते हैं। साथ ही अधिक वाहनों की आवाजाही से हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। वहीं, लखनपुर के साथ लगते आधा दर्जन गांवों को जाने वाली मिनी बसों एवं निजी वाहन चालकों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की वजह से उनके बच्चे सड़क तक पार नहीं कर पाते। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लिंक मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं, ताकि जो भी भारी- वाहन टोल बचाने के लिए इस लिंक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed