फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The Jathedar of Sri Akal Takht Sahib reached Lakhanpur

Kathua News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पहुंचे लखनपुर

Sat, 19 Apr 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 19 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Jathedar of Sri Akal Takht Sahib reached Lakhanpur
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने सिख समुदाय से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर दिया ज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज का लखनपुर पहुंचने पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने भव्य स्वागत किया। लखनपुर पहुंचने पर जत्थेदार ने सबसे पहले जिला कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और फिर जिला गुरुद्वारा सिंह सभा कठुआ पहुंचे।

यहां उन्होंने संगत के साथ माथा टेका और अपने विचार साझा किए। उन्होंने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ की टीम को सिख समुदाय और समाज के कल्याण के लिए उनकी स्वैच्छिक सेवा के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने सिख समुदाय से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू ने स्वागत समारोह में भाग लिया और डीजीपीसी कठुआ के साथ सहयोग किया। गुरुद्वारा सिंह सभा कठुआ के लंगर हॉल में संगत के लिए लंगर परोसा गया, जिसमें जत्थेदार साहिब ने संगत के साथ लंगर ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed