फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The game of Sahil and Nirvair clubs was appreciated

Kathua News: सराहा गया साहिल और निर्वैर क्लबों का खेल

Tue, 17 Jun 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The game of Sahil and Nirvair clubs was appreciated
हीरानगर के मिनी स्टेडियम में हॉकी मुकाबले के दौरान ​​खिलाड़ी को प्रोत्साहित करते अति​थि व अन्य।
कठुआ। हीरानगर के मिनी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा है। हॉकी जम्मू-कश्मीर के सहयोग से हीरानगर हॉकी क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। दर्शकों ने साहिल और निर्वैर क्लबों के खेल को खूब सराहा।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला साहिल हॉकी क्लब ने सांबा हॉकी क्लब के बीच खेला गया। इसमें साहिल हॉकी क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सांबा हॉकी क्लब को 8-0 से करा दिया। मुख्य अतिथि रहे प्रसिद्ध खेल शिक्षक अविनाश शर्मा ने इस एकतरफा मुकाबले की शुरुआत की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में निर्वैर हॉकी क्लब और जसमेरगढ़ क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें निर्वैर क्लब 1-0 से जीता। मुकाबले का एकमात्र गोल हरप्रीत सिंह ने किया, जिन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसमें हरप्रीत का गोल अविस्मरणीय रहा। मैच के मुख्य अतिथि रहे व्यवसायी कुलदीप सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने बेहतर खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed