फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The forest department confiscated two trucks loaded with wood

Kathua News: तस्कर प्रदेश से बाहर ले जा रहे थे लकड़ी से लदे दो ट्रक, वन विभाग ने किए जब्त

Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The forest department confiscated two trucks loaded with wood
वन विभाग और वन सुरक्षा बल ने पकड़ा लकड़ी से लदा वाहन। संवाद - फोटो : kathua
वन विभाग और वन सुरक्षा बल की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन



कठुआ। वन विभाग और वन सुरक्षा बल की टीम ने लकड़ी से लदे दो ट्रकों को लखनपुर से जब्त किया है। इसे लकड़ी तस्कर अवैध तरीके से प्रदेश से बाहर पंजाब की ओर ले जाने की फिराक में थे। वन विभाग और वन सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लखनपुर स्थित चेकिंग के दौरान पाया कि एनटीपीएस पोर्टल और चालान से उत्पन्न एनओसी के तहत इस लकड़ी को जम्मू-कश्मीर के बाहर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों जिनका पंजीकरण जेके021ए-5887 और जेके13डी-3999 को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके बाद वन विभाग ने रेंज ऑफिस एंटी पॉलिथीन चेक पोस्ट लखनपुर में विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिदेशक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते महीने भी वाहन जब्त किए गए थे और यह कार्रवाई रूटीन में जारी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग और वन सुरक्षा बल संयुक्त रूप से काम कर ऐसे तस्करी के मामलों का भंडाफोड़ कर रहा है। उन्होंने लोगों से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी की जानकारी विभाग के साथ साझा करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed