फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The fire in the kutcha house burnt everything to ashes

कच्चे घर में लगी आग सब कुछ जलकर खाक

विज्ञापन
The fire in the kutcha house burnt everything to ashes
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जलता घर। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। बग्गन अप्पर ए पंचायत के वार्ड चार तोला पानी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। इस दौरान घर का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों को आगजनी की घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत घर के मालिक दीप कुमार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग आग बुझाते तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

घर के पास बनाई गई पशुशाला भी आग की भेंट चढ़ गई, लेकिन लोगों ने समय रहते पशुशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाल लिया। स्थानीय सरपंच सुरेंद्र सिंह और नायब सरपंच अछरु राम ने बताया कि आगजनी की घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया के घर के 15 सदस्य आगजनी की घटना से बेघर हो गए हैं, जिन्हें मोहल्ले वासियों ने अपने घरों में शरण दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार के नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए, पीड़ित परिवार के रहने का कोई बंदोबस्त किया जाए और सहायता राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed