फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The dark truth of the Emergency was exposed through a photo exhibition

Kathua News: फोटो प्रदर्शनी से आपातकाल के काले सच को किया उजागर

Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The dark truth of the Emergency was exposed through a photo exhibition
कठुआ में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : kathua
इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। वर्ष 1975 में देश पर थोपी गई इमरजेंसी के विरोध में भाजपा ने जिला मुख्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपाइयों ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से थोपी गई आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर उसके काले सच को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से उजागर किया। उन्होंने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को संविधान की हत्या दिवस के रूप में मनाया।

बुधवार को जिला मुख्यालय मों आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री व रामगढ़ के विधायक दविंद्र मन्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा सहित विधायक डॉ. भारत भूषण सहित डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह के अलावा भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री डॉ. मन्याल ने बताया कि वर्ष 1975 के 25 जून को देश पर थोपी गई इमरजेंसी कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए लगाई थी। उन्होंने बताया कि आपातकाल का मुख्य उद्देश्य उस समय में कांग्रेस के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर बाबा साहेब अंबेडकर की ओर से बनाए संविधान की अगर किसी ने हत्या की है तो वह सिर्फ कांग्रेस है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा है कि हाथ में संविधान लेकर घूमने वाले नेता प्रतिपक्ष को देश को बताना चाहिए कि संविधान की हत्या आखिरकार किसने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed