फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The court granted conditional bail to two accused of attempted murder

Kathua News: हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को न्यायालय ने दी सशर्त जमानत

विज्ञापन
The court granted conditional bail to two accused of attempted murder
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हत्या के प्रयास एक मामले में दो आरोपियों को सशर्त जमानत सुनाई है। आदेश के अनुसार, प्रत्येक आरोपी को जमानत के लिए 50 हजार का निजी मुचलके सहित सामान राशि का एक-एक जमानती कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों आरोपियों को मामले की जांच में सहयोग करने और किसी भी तरीके से अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बीते जुलाई महीने का है। जिसमें आरोपी अब्दुल लतीफ और अब्दुल गफूर दोनों निवासी उज्जपुल बिलावर पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के पति पवन सिंह पर जानबूझकर पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारकर घायल कर दिया और बाद में उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें शिकायतकर्ता का पति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद घायल व्यक्ति की पत्नी ने बिलावर पुलिस थाने में तीन हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। जिसमें से दो आरोपियों को तो पुलिस ने 24 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से बीते 25 अगस्त को कोर्ट में जमानत अर्जी दायर कर उनकी रिहाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि उसके मुवक्किल निर्दोष है और उन्हें झूठा फंसाया है। कहा कि आरोपी बीते 24 जुलाई से पुलिस हिरासत में है, जबकि मामले में घायल व्यक्ति 21 जुलाई को ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि एक आरोपी वरिष्ठ नागरिक हैं, जबकि दूसरा विवाहित है और वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। लिहाजा उनको जमानत पर रिहा किया जाए।

जमानत का अभियोजन पक्ष की ओर से पुरजोर विरोध किया गया। कहा गया कि क्योंकि आरोपी संगीन मामले में शामिल है और मामले की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। अगर आरोपियों को जमानत मिलती है तो वे अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित करने की पूरी संभावना है। लिहाजा उनकी जमानत अपील को रद्द करने की मांग की गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। धारदार हथियार भी बरामद किया गया है और घायल व्यक्ति को 21 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अदालत ने यह भी ध्यान में रखा कि एक आरोपी वरिष्ठ नागरिक हैं और दूसरा विवाहित है, जो अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत देने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed