फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The city is shrouded in darkness, 90 out of 128 feeders stalled

अंधेरे में डूबा रहा शहर, 128 में से 90 फीडर हुए ठप

विज्ञापन
The city is shrouded in darkness, 90 out of 128 feeders stalled
कठुआ। जिलेभर में बिजली का संकट गहरा गया है। बिजली कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते रविवार को जिले के 128 में से लगभग 90 फीडर ठप हो चुके हैं। इससे कठुआ शहर अंधेरे डूब गया। शनिवार से ही हालात ऐसे हैं कि जिन फीडरों में फॉल्ट आते जा रहे हैं, उनमें बिजली की बहाली नहीं हो पा रही है। लगभग 28 फीडर ही अब भगवान भरोसे चल रहे हैं। लगभग पूरा शहर और ग्रामीण क्षेत्र भी अंधेरे में डूब चुके हैं।
विज्ञापन

कठुआ शहर के सात फीडरों में से एक ही फीडर रविवार को शाम के समय चल रहा था। शनिवार रात शहर के पांच फीडर ठप हो चुके थे जबकि चनग्रां फीडर भी रविवार सुबह दस बजे जवाब दे गया। बिजली संकट के बीच आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सब डिवीजन स्तर पर बिजली कर्मियों ने जगह जगह प्रदर्शन किए। बिजली विभाग के निजीकरण के साथ-साथ व्यवस्था को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध दर्ज करवाया गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की दिक्कतों से वे वाकिफ हैं लेकिन जान हथेली पर रखकर काम करने वालों के प्रति सरकार की असंवेदनहीनता अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। आश्वासनों से काम नहीं चलेगा और अब ठोस फैसले के बाद ही कामकाज सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed