{"_id":"65d3c8d9ad3f4c8be00fef96","slug":"testing-lab-kathua-news-c-201-1-knt1007-107219-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उत्तर भारत की पहली अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब का आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उत्तर भारत की पहली अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब का आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को कठुआ के खरोट मोड़ स्थित उत्तर भारत की पहली अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अगले कुछ दिनों में ही यहां हर तरह की दवाओं की जांच शुरू हो जाएगी। इससे प्रदेश में आयात होने वाली दवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। ड्रग कंट्रोल विभाग के सैंपलों की भी यहीं जांच होगी। जानकारी के अनुसार अभी भी जम्मू-कश्मीर की टेस्टिंग लैबोरेटरी में दवाओं की जांच की जाती है लेकिन कई दवाओं में सूक्ष्म अणुओं की जांच के लिए सैंपल चंडीगढ़ भेजने पड़ते थे। अब इस प्रयोगशाला में सूक्ष्म से सूक्ष्म अणुओं की पहचान व मूल्यांकन हो पाएगा। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर स्थित डलगेट लैबोरेटरी की सैंपल परीक्षण की क्षमता दो हजार है लेकिन इसकी पांच हजार से अधिक होगी। 31 जुलाई 2020 को इस प्रयोगशाला की आधारशिला रखी गई थी और दिसंबर,2023 में इसका निर्माण पूरा हुआ।
34 करोड़ की लागत से 3.1 कनाल में बनी प्रयोगशाला
शहर के खरोट मोड़ में 3.1 कनाल जमीन पर तैयार हुई यह प्रयोगशाला एनबीए द्वारा मान्यता प्राप्त होगी। प्रदेश की यह तीसरी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला होगी। ड्रग कंट्रोल विभाग के सहायक नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि 34 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि यह लैब उत्तर भारत में अपनी ही तरह की पहली नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित लैब होगी जिसका प्रदेश को लाभ मिलेगा। एक महीने से इस प्रयोगशाला में ट्रायल चल रहे हैं।