{"_id":"67a119b97957bc7474060404","slug":"team-of-health-department-aware-the-peoples-from-dengue-kathua-news-c-201-1-knt1006-117104-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का क्रम जारी है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैणा के मार्गदर्शन में चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को बचाव की जानकारी दी।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरमोरा और कबीर नगर में लोगों को मच्छरों के काटने से होने वाले इस संक्रमण से बचाव के बारे में बताया। टीम ने घरों में पानी की निकासी एवं पेयजल भंडारण की स्थिति की जांच की। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए, मच्छरों को पनपने से रोक कर ही हम संक्रमण से बच सकते हैं।