फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   teacher's protest for wage

वेतन न मिलने पर भड़के शिक्षक

Mon, 13 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 13 Oct 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
teacher's protest for wage

जम्मू-कश्मीर रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम की जिला इकाई ने रविवार को सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


शहीद भक्त  सिंह पार्क में एकत्रित होकर शिक्षकों ने सरकार पर शिक्षकों को काम छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय पर उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया, तो व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।
 
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए इकाई की जिला प्रधान मीना शर्मा ने कहा सरकार ने पिछले आठ महीनों से शिक्षकों का वेतन जारी नहीं किया है। जिसके कारण शिक्षकों के पास स्कूल तक आने के लिए किराया देने के पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


एक तो सरकार वेतन जारी नहीं कर रही है, उस पर उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए जोर देती है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं शिक्षकों को काम छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात का पता होना चाहिए हर पढ़े लिखे व्यक्ति को रोजगार पाने का हक है। यदि शिक्षकों को उनका वेतन नहीं मिलेगा तो इससे न तो नौकरी छोड़ेंगे और न ही संघर्ष बंद करेंगे।

इस मौके पर अरविंद शर्मा ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी सरकार ने शिक्षकों की मांगों को अनदेखा किया है। यदि जल्द वेतन नहीं जारी होता है, तो शिक्षक सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।


जरूरत पड़ने पर अपने समर्थन में समाज के अन्य वर्गों को भी सरकार के  खिलाफ खड़ा करेंगे। इस मौके पर मंगल सिंह, पवन कुमार, अजीत सिंह, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed