फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Target of 90 per cent of the vote, created 23 new Polling Stations

90 फीसदी मतदान का लक्ष्य,बनाए 23 नए मतदान केंद्र

Mon, 27 Oct 2014 01:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Mon, 27 Oct 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
Target of 90 per cent of the vote, created 23 new Polling Stations

चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। इस दफा नब्बे फीसदी मतदान के लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन ने तमाम इंतजामों को समय रहते पूरा करने की कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन


जिले के 625 मतदान केंद्रों को श्रेणीवार व्यवस्थाएं देने से लेकर विशेष परिस्थितियों में मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए हिदायतें जारी कर दी गई हैं। पांचवें चरण में प्रस्तावित कठुआ जिले की पांच सीटों पर मतदान के लिए इस बार 4.39 लाख मतदाता पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


इस बाबत जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त और जिला चुनाव अधिकारी डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि कठुआ जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 625 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय चुनावों में यह संख्या 602 थी जिसमें 23 नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। 588 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में आते हैं जबकि 14 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी के हैं।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस बार 25 हजार नए मतदाता जुड़े हैं जबकि 11 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

बर्फबारी वाले इलाकों में कुल 73 मतदान केंद्र हैं जहां पर पोलिंग पार्टियों को एयरलिफ्ट करने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। इसी तरह से भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 31 मतदान केंद्र हैं जिन्हें आपात स्थिति में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि कठुआ जिले में इस बार नब्बे फीसदी मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


प्रति 100 मतदाताओं के लिए एक मुलाजिम को जागरूकता के लिए नियुक्त किया गया है। 3 नवंबर से बाकायदा बस सेवा शुरू कर मुलाजिमों को जागरूकता के  मिशन में लगा दिया जाएगा। इस बार स्वीप कार्यक्रम के तहत कठुआ जिले में 35 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed