{"_id":"6874037d1264125dea08088e","slug":"sunrise-sports-club-won-the-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1008-121886-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सनराइज स्पोर्ट्स क्लब ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सनराइज स्पोर्ट्स क्लब ने जीता टूर्नामेंट
Mon, 14 Jul 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित नशा विरोधी क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को सम्मान
रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित नशा विरोधी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, 32 टीमों ने लिया भाग
बनी। रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित नशा विरोधी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। नशा विरोधी थीम पर आधारित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सनराइज स्पोर्ट्स क्लब बनी और चला सुपर किंगस के बीच खेला गया।
फाइनल में सनराइज स्पोर्ट्स क्लब बनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 12 ओवर में 64 रन बनाए और 9 विकेट खोए। टीम की ओर से अजमत शेख ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चला सुपर किंगस की टीम सिर्फ 41 रन पर ऑलआउट हो गई।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे शहीरोज बट ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके, 2 कैच लपके और एक खिलाड़ी को रन आउट भी किया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सोहेल मलिक को मिला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 145 रन बनाए और 18 विकेट झटके। विजेता टीम को 41,000 की राशि और ट्रॉफी और इंडियन आर्मी की ओर से स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई। उपविजेता टीम को 30,000 सहित ट्रॉफी और स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मुजफ्फर मलिक ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना था। इस आयोजन को एनएचपीसी सेवा-दो पावर स्टेशन, माश्का और सेना का सहयोग मिला। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जल्द ही बनी में 3 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमि की पहचान की जा रही है। समापन समारोह में इंडियन आर्मी के अधिकारी, जीएमसी बनी के प्रधानाचार्य, एनएचपीसी के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए स्थायी प्लेग्राउंड की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।