{"_id":"56f9877e4f1c1b6621f00166","slug":"submit-the-investigation-report-within-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए सात दिन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए सात दिन मिले
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना प्रभारी द्वारा सीआरपीएफ कांस्टेबल को पीटने के मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को और एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने के चलते जांच अधिकारी ने समय मांगा था। अब शनिवार को रिपोर्ट सौंपनी होगी।
सीआरपीएफ जवान के साथ कठुआ थाना प्रभारी द्वारा मारपीट करने के आरोप की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी कठुआ को सोमवार को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था, लेकिन पुलिस ने सोमवार को मामले की उचित जांच और मेडिकल रिपोर्ट हासिल करने में हुई देरी का हवाला देते हुए एक सप्ताह की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सीआरपीएफ कांस्टेबल हुरमत सिंह के वकील अजातशत्रु शर्मा ने बताया कि कोर्ट द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी एडिशनल एसपी कठुआ ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से शिकायतकर्ता की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने तक मामले की रिपोर्ट सौंपने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी है।
इसे स्वीकार कर लिया गया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को दो अप्रैल तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
वकील ने बताया कि जांच अधिकारी ने अर्जी में बताया कि उन्होंने जांच शुरू करते हुए शिकायतकर्ता का मेडिकल जिला अस्पताल कठुआ में करवाया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता सीआरपीएफ कांस्टेबल हुरमत सिंह ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कठुआ थाना प्रभारी ने उसे अनाधिकृत रूप से हिरासत में रखा और मारपीट की।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने जिला न्यायालय परिसर के सामने एटीएम से पैसे निकालने के लिए कुछ देर अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह पैसे निकालने के बाद बाइक पर सवार हुआ, इसी बीच थाना प्रभारी मोहम्मद इदरीस वानी ने उन्हें रोका और बदसलूकी पर उतर आए। इस पर आपत्ति जताई तो थाना प्रभारी ने थप्पड़ मार दिया।