{"_id":"680d34492ecccbf401078c39","slug":"students-were-made-aware-about-pocso-and-juvenile-justice-board-acts-kathua-news-c-201-1-knt1009-119640-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छात्रों को पोक्सो एवं किशोर न्याय बोर्ड अधिनियमों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छात्रों को पोक्सो एवं किशोर न्याय बोर्ड अधिनियमों के बारे में किया जागरूक
Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में कानूनी जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में कानूनी जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पोक्सों और किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) अधिनियमों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व न्यायाधीश कामिया सिंह अडोंत्रा ने कहा कि 18 वर्ष की कम आयु वाले बच्चों को यौन अपराधों से बचाने के लिए पोक्सो अधिनियम व्यापक कानूनी ढांचा प्रदान करता है। उन्होंने यौन अपराधों को कानून में स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जिसमें पेनेट्रेटिव यौन हमला, यौन हमला, यौन उत्पीड़न, पोर्नोग्राफी के लिए बच्चे का उपयोग करना आदि शामिल है।
उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत बच्चों को कठोर अदालती कार्यवाही का सामना न करना पड़े इस पर खासा ध्यान दिया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि जहां तक संभव हो महिला अधिकारी की ओर से ही मामला दर्ज किया जाता है। इससे संबंधित मुकदमा एक विशेष अदालत में चलाया जाता है और उस मुकदमे का 6 महीने के भीतर पूरा किया जाने के आदेश है।
विज्ञापन
वहीं, जेजेबी प्रधान मजिस्ट्रेट चीना सुम्ब्रिया ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम एक प्रगतिशील कानून है जो न्याय को सहानुभूति के साथ संतुलित करने का प्रयास करता है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शशि पॉल ने बताया कि पुलिस, चाइल्ड लाइन, एनजीओ या संबंधित नागरिक की ओर से देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले किसी भी बच्चे को 24 घंटे (यात्रा समय को छोड़कर) के भीतर सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाता है। इसके बाद सीडब्ल्यूसी बच्चे की स्थिति का आकलन करने के लिए जांच करती है और यह निर्धारित करती है कि बच्चे को वास्तव में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता है या नहीं। इस मौके पर अधिवक्ता नैया शर्मा, पुनीत कुमारी और सुमित जसरोटिया ने भी कानूनों के बारे में विचार साझा किए। कार्यक्रम में छात्रा नैन्सी मंजोत्रा और कोयल बनोत्रा ने विषय पर कविता पाठ और भाषण दिया। वहीं, नितिका, मानसी, छोटी, शिवानी, निधि, मनप्रीत, अंशिका, रिया, खुशी और रोशनी की टीम ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं, कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कार्यक्रम का संचालन सुरभि जसरोटिया की ओर से किया गया। कार्यक्रम में 400 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया।