{"_id":"6ab4341630a410feb207b76b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-136718-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर बिलावर में निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर बिलावर में निकली रैली
विज्ञापन
बिलावर। महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को बिलावर में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले मांडली गांव से विशाल रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली धार सड़क के विभिन्न स्थानों से होते हुए देवल गांव स्थित राजपूत भवन पहुंची। इसके बाद राजपूत भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महाराजा हरि सिंह के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर में समाज के विभिन्न वर्गों को समान अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और छुआछूत जैसी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह का जीवन समाज सुधार और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। एडीसी ने महाराजा हरि सिंह को समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में काम किया। उन्होंने सती प्रथा, छुआछूत सहित अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में अहम योगदान निभाया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्रम सिंह और नीरू वाला, राजपूत सभा के प्रधान राजकुमार, एडवोकेट जितेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में अलग-अलग इलाकों के लोग मौजूद रहे।