{"_id":"7e5094fd578f55430a1b3740c9b75136","slug":"student-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं का किया बहिष्कार
ब्यूराे/अमरउजाला, कठुअा
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी डिग्री कॉलेज में सुविधाओं के अभाव, स्टाफ की कमी और अन्य समस्याओं पर छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राआें ने कक्षाओं से बाहर निकल मुख्य बाजार तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल मनोज कुमार, जुगल किशोर, मुलक राज, नीरज, अश्विनी कुमार आदि ने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखने में विफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की हालत इतनी बुरी है कि न तो यहां पर कोई व्यवस्था है और न ही पढ़ाई के लिए शिक्षक।
विज्ञापन
सरकार ने दूरदराज इलाके के लोगों की सहूलियत के लिए कॉलेज तो खोल दिए लेकिन यहां पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में विफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षकों को उपलब्ध ही नहीं करवाया है, तो दिसंबर में परीक्षाओं के लिए डेट शीट निकाल दी है। जब बच्चों को पढ़ाया ही नहीं तो फिर परीक्षाएं किस तरह की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निष्कासित विद्यार्थियों के निलंबन को रद्द करने की मांग की।
छात्रों के आक्रोश को देखते हुए बनी विधायक जीवनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को त्वरित कार्रवाई का अश्वासन देकर शांत करवाया।