{"_id":"b575c55eaa2f70486c43af96b7549513","slug":"student-protest-against-electricity-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा
बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा बिजली कटौती के लिए तय समय के बाद भी कटौती के विरोध में सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल और कालेज विद्यार्थियों को गुस्सा फूटा पड़ा। विद्यार्थियों ने विभाग के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विभाग को समय में बदलाव करने के साथ साथ कटौती कम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बनी-बसोहली मार्ग जाम कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में शामिल सोहन सिंह, रविंद्र सिंह, प्रदीप, सुनील सिंह आदि ने कहा कि वे डेढ़ घंटे का सफर तय करने के बाद बसोहली में पढ़ने पहुंचते हैं। घर जाने के बाद उन्हें बिजली कटौती के समय और उस पर अघोषित कटौती से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह चार से सात के बाद शाम को पांच से नौ बजे तक कट का समय है। इसके बाद भी अघोषित कटौती से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। जब भी पढ़ने का समय होता है बिजली कट आ जाता है। उससे किसी तरह से बचा जाए तो अघोषित कटौती परेशान करती है।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग को कटौती के समय में बदलाव करना होगा। इसके साथ ही अघोषित कटौती भी बंद करनी होगा। विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय में अपना ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी दोनों मांगें चंद दिनों में पूरी नहीं हुई तो बनी बसोहली मार्ग बंद कर देंगे।