{"_id":"6213e8cedabaef075e38e58b","slug":"student-dies-after-being-hit-by-speeding-car-kathua-news-jmu254310675","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से विद्यार्थी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से विद्यार्थी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर/कठुआ। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर राजबाग के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूली विद्यार्थी की मौत हो गई। अखिल जसरोटिया निवासी भंबडवां घर से स्कूल के लिए निकला था और सड़क को पार करते समय कार की जद में आ गया।
कार नंबर जेके 03के 4800 की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है चालक की पहचान काशीर अहमद डार निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में शोक की लहर
अखिल की मौत की खबर उस समय आई जब स्कूल खुला। आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में अखिल आठवीं कक्षा का छात्र था। अखिल के साथी विद्यार्थी और शिक्षक अचंभित थे। स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रधानाचार्य विशाखा शर्मा ने बताया कि शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई है। यह परिवार के लिए जिंदगी भर न उभर पाने वाला सदमा है। ईश्वर उन्हें यह दुख झेलने की हिम्मत दे। उन्होंने बताया कि स्कूल में मंगलवार को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और शोक स्वरूप अवकाश घोषित कर दिया गया है। आर्मी पब्लिक स्कूल की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।