{"_id":"61521bf38ebc3e00be176f94","slug":"strike-kathua-news-jmu244571720","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशव्यापी बंद का जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशव्यापी बंद का जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर दिखा असर
विज्ञापन
भारत बंद के कारण बनी स्थिति से निपटने के लिए हटली मोड़ स्थित हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसानों का बुलाया गया भारत बंद का जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में व्यापक असर देखने को मिला। प्रदेश में आवाजाही करने वाले लगभग तीन हजार माल वाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
देशव्यापी बंद के चलते सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक यातायात पर असर देखने को मिला। पंजाब के माधोपुर में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिसके चलते लखनपुर कॉरिडोर पूरी तरह से वीरान रहा। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर जम्मू से आने वाले वाहनों को भी हटली मोड़ के नजदीक रोककर डायवर्ट कर दिया गया। बाकायदा इसके लिए हाईवे की एक लेन पर अवरोधक लगाए गए, और यातायात कर्मियों की नियुक्ति भी सुनिश्चित की गई।
इस दौरान छोटे वाहनों को कीड़ियां लिंक मार्ग से डायवर्ट किया गया। वहीं पंजाब से आने वाले वाहन भी माधोपुर के नजदीक घंटों जाम में फंसे रहे। उधर, जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर जगह-जगह सड़क किनारे मालवाहक वाहन खड़े रहे। लखनपुर कॉरिडोर पर अन्य राज्यों से पहुंचने वाली रोड ट्रांसपोर्ट की बसें और यात्री भी देश शाम तक माधोपुर मार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम साढ़े चार बजे के लगभग वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, और जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर रौनक लौट आई।

भारत बंद के कारण अंतर राज्यीय वाहनों का परिचालन न होने से लखनपुर में वाहनों का इंतजार करते यात्री- फोटो : KATHUA

भारत बंद के दौरान बाहरी राज्यों से वाहनों की आवाजाही न होने के कारण सूना पड़ा लखनपुर का ट्रक यार्?- फोटो : KATHUA
विज्ञापन