फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   strike

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मी

विज्ञापन
strike
सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। इस दौरान लखनपुर से बनिहाल तक चार हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस दौरान उन्होंने नियमित किए जाने, ढाई दिन के वेतन समेत 11 मांगों पर आवाज बुलंद की। उधर, हड़ताल शुरू होने से शहर और कसबों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने साफ किया है कि न तो निकायों में सफाई की जाएगी और न ही सफाई होने दी जाएगी।
विज्ञापन

कठुआ नगर परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई का कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला प्रधान सोम राज ने बताया कि वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों की हकों की सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। गत दिनों विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली है। मजबूर होकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 36 निकायों में अपने हक के लिए कर्मचारी अब आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। क्योंकि पहले कई बार सफाई कर्मचारियों की इन मांगों को पहले भी प्रदेश प्रशासन के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed