{"_id":"5741f8a34f1c1bb315690bc3","slug":"stay-away-from-drugs-message-from-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज पर चित्रकारी कर नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज पर चित्रकारी कर नशे से दूर रहने का संदेश
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 22 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता के लिए पेंटिंग करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के विरोध में जागरूकता फैलाने की दिशा में आबकारी विभाग ने रविवार को बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में चित्रक ला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय नशे का सेवन, विनाश और मौत को निमंत्रण रखा गया था। इसमें विद्यार्थियों ने अपने ब्रश के जादू से रंग-बिरंगी तस्वीरें बनाकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। निजी और सरकारी स्कूल के 103 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पहली श्रेणी से पांचवीं श्रेणी तक के 19 विद्यार्थी और छठी से बारहवीं श्रेणी तक के 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले के दूरदराज क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग रियासत के विभिन्न जिलों में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को जम्मू की प्रमुख टीम द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य कबीर कुमार गुप्ता, रजि अहमद, शादी लाल, राकेश सुंबरियस, रविंद्र सलाथिया मौजूद रहे।