फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SSP listening the Problems of Peoples of Kathua

Kathua News: नशीली दवाओं के खतरे, पशु तस्करी व यातायात जाम का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
SSP listening the Problems of Peoples of Kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जिले भर में मनाया गया थाना दिवस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बसंतपुर थाने में पहुंचे
कठुआ। स्थानीय लोगों की शिकायतों के समाधान सहित पुलिस और जनता के बीच खाई को पाटने के लिए जिले भर के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित बसंतपुर थाना दिवस की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने की।
पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं को उजागर किया जिसके जवाब में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सभी मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। नगरी चौकी में कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क ने की। इसमें डीएसपी मुख्यालय मनजीत सिंह और कठुआ थाना प्रभारी अजय सिंह चिब मौजूद रहे। बैठक में 90 से अधिक लोगों सहित पूर्व सरपंच और पंच न भाग लिया। जिसमें गोवंश तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, तेज गति से चलने वाले वाहन और सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर जैसी विभिन्न समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा।
विज्ञापन

वहीं बार्डर पुलिस चौकी चकड़ा में कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी नासिर खान के साथ थाना प्रभारी हीरानगर मौजूद रहे। जिसमें स्थानीय लोगों ने गोवंश तस्करी, मादक पदार्थों सहित वीडीजी के वेतन और उक्त चौकी में पुलिसकर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा पुलिस थाना राजबाग के पुलिस पोस्ट जखोल में भी थाना दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएसपी पीसी कठुआ और एसएचओ राजबाग ने की। इसके अलावा बसोहली के महानपुर, बनी थाना के अंतर्गत पुलिस पोस्ट लोवांग, में भी थाना दिवस मनाया गया और लोगों की समस्याओं को सूना गया। सभी थाना दिवस बैठकों के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा नशीली दवाओं का खतरा, यातायात जाम, गोवंश तस्करी पर नियंत्रण, क्षेत्र में अजनबियों की पहचान, शहर में आवारा पशु आदि को प्रमुखता से उठाया गया है। इसमें डीएसपी डीएआर कठुआ सुभाष चंद्र, थाना लखनपुर प्रभारी त्रिभवन खजूरिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed