{"_id":"66f20b9d07dc32775d086087","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-113425-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: साइकिलिंग में लक्ष्य और वैष्णवी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: साइकिलिंग में लक्ष्य और वैष्णवी ने मारी बाजी
विज्ञापन
कठुआ। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से अंडर-17 और 14 आयु वर्ग में जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों में लक्ष्य शर्मा और लड़कियों में वैष्ण्वी ने बाजी मारी।
सोमवार को प्रतियोगिता का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम रंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर रंजीत सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइकिलिंग एक खेल और परिवहन के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे खेल भावना और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।
जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि साइकिलिंग में नई प्रतिभाओं को खोजने और उनका पोषण करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 17 नवंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग मुकाबले में लक्ष्य शर्मा ने प्रथम स्थान, वंश शर्मा दूसरा स्थान और मनु शर्मा तीसरे स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में वैष्णवी ने पहला स्थान, अन्विता मार्ता ने दूसरा स्थान और मायरा शर्मा ने तीसरा स्थान पर रही।