{"_id":"66679e3a2284a008a90c43d4","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110330-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशनपुर इलेवन को हराकर जस्सी इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशनपुर इलेवन को हराकर जस्सी इलेवन ने जीता मैच
विज्ञापन
-मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में समर क्रिकेट लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में समर क्रिकेट लीग के तीसरे दिन का मुकाबला जस्सी इलेवन और किशनपुर इलेवन की टीम के मध्य खेला गया। इसमें जस्सी इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की।
देर शाम चले मुकाबले में टॉस जीतकर किशनपुर इलेवन की टीम ने पहले गेंदबाजी को चुना। बल्लेबाजी करने उतरी जस्सी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनपुर इलेवन की टीम 67 रन पर आलआउट हो गई। इस तरह जस्सी इलेवन ने यह मुकाबला जीत लिया। खिलाड़ी मंजीत ने 35 गेंदों में 73, बसीम ने 30 गेंदों मे 40 और कानहा ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। खिलाड़ी सुमित ने तीस रन बनाए और दो विकेट भी लिए। धीरज ने दो विकेट लिए और 26 रन बनाए। चार विकेट लेने पर रितिक मैन ऑफ मैच चुने गए।