फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: क्रिकेट लवर बिलावर ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया

विज्ञापन
sports news
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मैच में क्रिकेट लवर बिलावर की टीम ने धर्मकोट की टीम को 83 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। क्रिकेट लवर बिलावर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और धर्मकोट की टीम को फील्डिंग करने के लिए कहा। निर्धारित 20 ओवर के मैच में क्रिकेट लवर बिलावर की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। बिलावर प्रीमियर लीग में पहला शतक लगाते हुए क्रिकेट लवर बिलावर के मुर्तजा इकबाल ने सर्वाधिक 101 रन बनाए। धर्मकोट के गेंदबाज रोहित ने चार, जोगिंदर ने दो और प्रवीण कुमार ने एक विकेट हासिल किया। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और 17वें ओवर में केवल 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। क्रिकेट लवर बिलावर की टीम ने 83 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। क्रिकेट लवर बिलावर के गेंदबाज सुनील ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। वहीं मोहित शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुर्तजा इकबाल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed