फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: तीन मार्च को होगी हाफ मैराथन, मिलेंगे कई इनाम

विज्ञापन
sports news
कठुआ। जिला पुलिस की ओर से तीन मार्च को शहर में चौथी कठुआ हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जिला पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडिशनल एसपी परमजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर मनजीत सिंह व बरवाल एथलीट क्लब के चेयरमैन रंजीव पठानिया मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को होने वाली हाफ मैराथन 4 वर्गों में करवाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य सभी उम्र के लोगों की फिटनेस और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। एडिशनल एसपी परमजीत सिंह ने बताया कि हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है, जोकि एक मार्च तक चलेगी। बताया कि लोग सुबह 10 से शाम चार बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पुरुषों की 21.1 किमी. मैराथन होगी, जोकि, सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगी। इसमें भी दो वर्ग होंगे। पहला वर्ग ग्रुप 18 से 40 वर्ष के लोगों का होगा, जबकि, दूसरा वर्ग 40 वर्ष से ऊपर के लोगों का। दोनों वर्गों में जीतने वाले को 15 हजार नकद, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 10 हजार और तीसरे स्थान आए धावक को सात हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 5:45 पर 10 किमी महिला और पुरुषों के वर्ग मुकाबले होंगे। पुरुष वर्ग के मुकाबले 18-40 आयु वर्ग और महिलाओं की स्पर्धा में हर आयु वर्ग की महिला भाग ले सकेगी। इसमें भी विजेता को 10 हजार, उपविजेता को 7 हजार एवं तीसरे स्थान पर आए धावक को 5 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद 6 बजे रन फॉर फन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई मुकाबला नहीं होगा और न ही किसी को कोई इनाम मिलेगा। केवल 21.1 किमी और 10 किमी श्रेणियों में दौड़ पूरी करने वाले धावकों को पदक दिए जाएंगे, जबकि 5 किमी श्रेणी (रन फॉर फन) के लिए कोई पदक नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed