{"_id":"65760de98e01c091c70587b7","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-5173-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिंदरैली और जय माता दी क्रिकेट टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिंदरैली और जय माता दी क्रिकेट टीमों ने जीते मैच
Mon, 11 Dec 2023 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बसोहली। मॉडल हाईएस्ट सेकेंडरी स्कूल बसोहली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन का मुकाबला चार टीमों के बीच दो चरणों में हुआ। प्रथम चरण में मंडला और जिंदरैली की टीमों के मैच हुए। 15 ओवर के इस मुकाबले में प्रथम स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए जिंदरैली की टीम ने 84 रन का स्कोर बनाया। वहीं, मंडला की टीम ने 13 ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। मंडला टीम के खिलाड़ी सोहन लाल मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रथम मैच के समापन के बाद दूसरे चरण में परूंगल और जय माता दी क्रिकेट टीम बसोहली के बीच हुआ। परूंगल की टीम ने प्रथम स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। वहीं, जय माता दी क्रिकेट टीम बसोहली ने 4 विकेट से यह मुकाबला जीता। यह मैच काफी रोमांचक रहा कुल 15 ओवर के मैच में जय माता क्रिकेट टीम बसोहली के खिलाड़ियों ने आखिरी बाल पर चौका लगाकर मैच जीता।22 रन और तीन विकेट लेने वाले खिलाड़ी रफीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सोमवार को भी दोपहर बाद टूर्नामेंट का अगला मुकाबला शुरू होगा।