फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: उधमपुर ने जीती अंडर-17 बॉयज खो-खो टूर्नामेंट की ट्राॅफी

विज्ञापन
sports news
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अंडर-17 बॉयज अंतर जिला डिवीजन स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट उधमपुर के नाम रहा।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के दौरान निर्धारित समय में दोनों ही टीमों के समान अंक रहने पर टाईब्रेकर का मौका दिया गया। इसमें उधमपुर ने जम्मू को एक अंक से हराकर टूर्नामेंट की ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
सोमवार को खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल के कारण पूरे समय तक दोनों टीमों ने 12-12 अंक बनाए। इसके कारण मैच टाईब्रेकर में पहुंच गया। इसके बाद उधमपुर के खिलाड़ियों ने जम्मू को एक अंक से हरा दिया। वहीं, टूर्नामेंट तीसरे स्थान के लिए पुंछ बनाम रामबन के बीच मैच खेला गया। इसमें पुंछ ने एक अंक से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने उधमपुर की टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की, जबकि रनर अप और तीसरे स्थान का पुरस्कार जम्मू और रामबन को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के अवसर पर गतिविधि प्रभारी धर्मिंदर सिंह शेली, परवीन सिंह लखनपुरिया, स्थल प्रभारी जेडपीईओ कमल कुमार शर्मा सहित युवा सेवाएं और खेल विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed