फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं में चमके कठुआ के सितारे

विज्ञापन
sports news
कठुआ। प्राची शर्मा के बाद कठुआ के एक और फुटबाल खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का मौका मिला है। शहर से सटे बरवाल गांव के निवासी जतिंदर सिंह को हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड फुटबाल क्लब का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
विज्ञापन

गत दिनों हुए ट्रायल के बाद जिले का एक और होनहार खिलाड़ी अब बंगलुरु में शीर्ष स्तरीय लीग और आई-लीग 3 डिवीजन के लिए तैयारी कर रहा है।
अपनी सफलता पर जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी फुटबॉल यात्रा एफसी यूनाइटेड कठुआ से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर के कश्मीर प्रीमियर लीग में इकबाल स्पोर्ट्स के साथ भी खेला। इसके बाद में वह जम्मू के परम एफसी में शामिल हो गए, जहां उनकी प्रतिभा ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के पेशेवर क्लबों का ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले वह मुंबई प्रीमियर लीग और आई-लीग 3 डिवीजन में ओरांजे एफसी मुंबई के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन

जतिंदर सिंह के कोच रहे हीरानगर निवासी अरुण जसरोटिया ने जतिंदर सिंह की खेल प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे की कमी के बावजूद उन्होंने इस खेल में जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वह प्रशंसनीय है। उन्हाेंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुविधाओं के अभाव के बाद भी इस खेल से जुड़े खिलाड़ी देश के अन्य राज्यों में होने वाली खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जतिंदर सिंह की अब तक की सफलता इसी की कड़ी है। उन्होंने जतिंदर सिंह की सफलता के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण मल्होत्रा के योगदान को विशेष बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में भी वह उन्हें अपना मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जतिंदर सिंह ने कठुआ के एक गांव से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के स्तर तक का सफर एक फुटबॉलर के लिए बड़ा सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि ओरांजे एफसी, मुंबई का हिस्सा होने से लेकर एचएएल एफसी, बंगलुरु के साथ एक साल का अनुबंध करने तक यह यात्रा अविश्वसनीय रही है। वह उन लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed