{"_id":"61e9ca8bedc1206bba62d1a9","slug":"sports-kathua-news-kathua-news-jmu2522929188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक गदाधर की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक गदाधर की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे चक गदाधर पंचायत के गांव पृथीचक में जारी यंग ब्वॉयज खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। वीरवार को फाइनल मुकाबला चक गदाधर इलेवन और कठुआ इलेवन के बीच खेला गया। इसमें चक गदाधर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर चक गदाधर इलेवन की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कठुआ इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक गदाधर इलेवन के बल्लेबाजों ने शुरू से ही काफी आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में 78 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस पारी में चक गदाधर के बल्लेबाज संजू ने अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए 6 छक्के लगाए। जिन्हें आयोजकों ने मैन आफ द मैच से नवाजा।
मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता डीआर सोनी ने विजेता टीम को 22 हजार रुपये नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता रही टीम को 11 हजार रुपये नगद और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
पहली बार हो रही प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक धीरज सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र केे युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए शुुरू की गई इस प्रतियोगिता को अब हर साल करवाया जाएगा। इस बार 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अगली बार इसमें और सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में विजेता का एक ही होना तय है। लेकिन इसमें भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में अगली प्रतियोगिता के लिए और अधिक प्रयास करने की भावना जगाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।