फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sport news

जोनल स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
Sport news
कठुआ में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते प्रतिभागी, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। शनिवार को कठुआ जोन के अंतर्गत प्रतियोगिता के एथलेटिक मुकाबले खेले गए। जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार के मार्गदर्शन और जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह और जियालाल की देखरेख में हुई अंडर-14 सौ मीटर दौड़ में स्प्रिंग डेल्स स्कूल के प्रभजोत सिंह ने जीत हासिल की। दो मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल चक दराब खान के दिलावर हुसैन, चार सौ मीटर दौड़ में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के ऋषि ललोत्रा और छह सौ मीटर दौड़ में केवी कठुआ के हर्ष जुनेजा विजयी रहे।
विज्ञापन

इधर, शॉट पुट में अपर प्राइमरी स्कूल गूंद के बलविंदर सिंह, ऊंची कूद में हाई स्कूल पारली वंड के प्रिंस, लंबी कूद में दिलावर हुसैन और डिस्कस थ्रो में अपर प्राइमरी स्कूल चक दीवान कृपा राम के तबशाम इकबाल ने जीत हासिल की। वहीं, अंडर-17 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल के विश्व अंदोत्रा, दो सौ मीटर दौड़ में लिटिल एंजेल स्कूल कठुआ के विश्व प्रताप सिंह, चार सौ मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के रणदीप सिंह, आठ सौ मीटर दौड़ में हाई स्कूल जराई के रोशन कुमार, 15 सौ मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ के शकील अहमद और तीन हजार मीटर दौड़ में लर्निंग स्कूल कठुआ के बशारत अहमद ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ के रंजीत सिंह, ऊंची कूद में हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ केे शकील अहमद, शॉट पुट में टायनी स्कॉलर स्कूल कठुआ के अमनदीप, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में शिशु मॉडल स्कूल नगरी के अमन ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के अयान सलाथिया ने सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़ में मोहित मेहरा ने, चार सौ मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल के दिनेश कुमार ने, आठ सौ मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड के बृजभूषण ने, 15 सौ मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के बलबीर सिंह ने और तीन हजार मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल के बब्बी भगत ने नाम कमाया।

लंबी कूद में माउंट लिट्रा स्कूल कठुआ के रविंद्र सिंह, ऊंची कूद में हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कठुआ के मनीष कुमार, डिस्कस थ्रो में आर एस जागृति निकेतन कठुआ के मोनिक सुंदन, शॉट पुट में हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के भूपेंद्र कुमार, भाला फेंक में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के हनीफ अली विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed