फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Son Attack on Father with Knife

Kathua News: मानसिक बीमार बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, 50 से अधिक टांके लगे

विज्ञापन
Son Attack on Father with Knife
घायल 70 वर्षीय बीरबल शर्मा को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया गया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे गांव जंगलोट में मानसिक तौर पर बीमार 25 वर्षीय युवक ने अपने ही पिता पर हमलाकर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है।
सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बीरबल शर्मा को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल की पत्नी कांता देवी ने बताया कि सुबह के समय मानसिक रूप से बीमार उसका 25 वर्षीय बेटा सुनील कुमार अपने पिता से किसी बात पर झगड़ने लगा। इस दौरान उसके हाथ घर में सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला चाकू आ गया और उसने पिता पर हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके पति ने भी खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने नौजवान बेटे से मुकाबला नहीं कर पाए। जब तक उसके बेटे के सिर पर जुनून सवार रहा वह अपने पिता पर चाकू से वार करता रहा। वहीं, घायल का उपचार करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि चाकू से हुए इस हमले में घायल के चेहरे और सिर में जगह-जगह कट लगे थे, जिसे 50 से ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed