फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   snowfall in bani, kathua1

मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

Sun, 05 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/ कठुआ/बिलावर
ब्यूरो/ कठुआ/बिलावर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
snowfall in bani, kathua1
snowfall shimla

कठुआ जिले में बिलावर, बसोहली, बनी, महानपुर समेत अन्य इलाकों में भारी ठंड पड़ रही है। पहाडों पर हो रही बर्फवारी और मैदानी इलाके में शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप फिर से तेज हो गया है। शनिवार को दिन भी इलाके में ठंडी हवाएं चलती रहीं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए।

विज्ञापन


पहाड़ी इलाके में हुई बर्फवारी से स्थानीय लोगों की मुसीबतों में इजाफा हो गया है। मोहम्मद आलम, फिरोज दीन, शम्शदीन, रोशन अली ने बताया कि शनिवार को चोचरू गला, देहरी गला, सेरी गला व आसपास के इलाकों में काफी बर्फबारी हुई। इससे ऊपरी पहाड़ी इलाके के कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। यही नहीं इलाके में बिजली की सप्लाई भी काफी प्रभावित र्हुई है। बनी और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं देर शाम तूफान और तेज हवाओं का दौर भी जारी रहा, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


उधर, मैदानों में देर शाम बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही आसमान में घटाओं ने डेरा डाले रखा जिसके बाद अचानक हल्की बूंदाबांदी और हवा चलने से सर्दी का एहसास भी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी के प्रसिद्ध जोडेयां माता मंदिर परिसर में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। जोडे़यां माता मंदिर और मेला वेल्फेयर कमेटी सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह काम किया।


इस दौरान जहां मंदिर तक पहुंचने के लिए बर्फ को हटाकर रास्ता बनाया गया वहीं परिसर के आसपास भी साफ सफाई की गई। कमेटी सदस्यों ने इसके साथ ही दो सराय तक पहुंचने के लिए भी बर्फ हटाकर रास्ता साफ किया। उल्लेखनीय है कि नवरात्र में जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं वहीं आम दिनों में भी आसपास के इलाकों के लोग मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed